मेरठ। एसएसपी मंजिल सैनी ने मंगलवार देर रात मेरठ के 23 इनामी बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला। जिनकी गिरफ्तारी का एसपी क्राइम और उनकी टीम को टारगेट दिया गया है। ये अपराधी कहां-कहां सक्रिय हैं, इनकी रिपोर्ट संबंधित थाना पुलिस से मांगी गई है।
इनमें 15 हजार के तीन इनामी मोनू निवासी अछरौंडा परतापुर, भूरा निवासी खरखौदा, नजाकत उर्फ पप्पू निवासी ब्रह्मपुरी और 12 हजार का इनामी सोनू निवासी हस्तिनापुर है। दस हजार का इनामी अजय गोयल निवासी टीपीनगर (1996 से फरार) और इस्माइल निवासी बहराइच हैं। जबकि पांच हजार के 17 इनामी बदमाश हैं। एसएसपी ने बताया कि उक्त इनामी बदमाशों की सूची अपडेट की गई है। जो एसपी क्राइम और क्राइम ब्रांच की टीम को भेजी गई है। जिस पर क्राइम ब्रांच एक सप्ताह अभियान चलाएगी। थाना पुलिस को भी बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
- एसएसपी ने एसपी क्राइम को दिए इनकी गिरफ्तारी के निर्देश