फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाश भीड़ पर पथराव कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान में घुसे बदमाश भीड़ पर पथराव कर भागे
विज्ञापन

जाकिर कालोनी का मामला, जेवर और नकदी भी ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बंद मकान में चोरी करने घुसे बदमाश जाग होने पर भीड़ पर पथराव कर फरार हो गये। जाते वक्त घर में रखी नकदी और जेवर भी ले गए।
जाकिर कालोनी में मोहम्मद आकिल का परिवार रहता है। हाल ही में आकिल के ससुर का दिल्ली में इंतकाल हुआ था। पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था और घर पर ताला पड़ा था। जाते समय वह पड़ोसी नईम और उसकी पत्नी मोहसीना को देखरेख का जिम्मा सौंप गए थे। देर रात करीब दो बजे मोहसीना को आकिल के घर में कुछ आहट महसूस हुई। उसने अपने पति को जानकारी दी। नईम उठा और घर से बाहर आ गया। घर में खटपट होने पर नईम ने शोर मचा दिया। आस-पास के घरों से लोग बाहर आ गये। इसी बीच घर में घुसे दो बदमाश छत के रास्ते भागने का प्रयास करने लगे। लोगों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने छत से उन पर पथराव कर दिया। लोगों ने भी पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश छत से कूदकर फरार हो गये। सुबह नईम ने आकिल को जानकारी दी। दोपहर में आकिल लौट आया। देर शाम उसने थाने में तहरीर दी। आकिल ने बताया कि बदमाश घर में रखी 20 हजार की नकदी, सोने और चांदी के कुछ जेवरात भी ले गये हैं। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें