रिटायर्ड सूबेदार के पुत्र के शव को गंगनहर में तलाशा
सरधना। किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई से लापता रिटायर्ड सूबेदार के पुत्र रवि उर्फ रविंद्र की तलाश में बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से गंगनहर में अभियान चलाया। हिरासत में लिए गए युवक के साथ पुलिस कांवड़ मार्ग पर पहुंचीं। पुलिस ने खतौली से सरधना क्षेत्र तक अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर के अनुसार छुछाई गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार का पुत्र रविंद्र उर्फ रवि को एक सप्ताह पूर्व उसका दोस्त सोनू गाजियाबाद में दूध प्लांट पर नौकरी दिलाने की बात कहकर ले गया था। उसके बाद से रविंद्र वापस घर नहीं पहुंचा। रवि का शव हत्या के बाद गंगनहर में डाले जाने की आशंका के चलते बृहस्पतिवार को पीएसी के गोताखोरों के साथ खतौली से सरधना क्षेत्र के सलावा नहर में शव की तलाश की गई। पर शव नहीं मिला सका।