फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार की रकम मांगने पर जान लेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार की रकम मांगने पर महिला पर जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन

खरखौदा। कांच का पुल थाना लिसाडीगेट निवासी महिला के अनुसार गांव जाहिदपुर निवासी एक युवक पर उसके सात लाख रुपये है। युवक ने एक वर्ष में थोड़ी-थोड़ी रकम वापस करने का वादा किया था। लेकिन जब उसने दो माह तक कोई रकम नहीं लौटाई तो पीड़िता ने फिर अपनी रकम की मांग की। आरोप है कि दो दिन पहले पीड़िता अपने रकम मांगने जाहिदपुर पहुंची। आरोपी ने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर महिला पर लोहे की रॉड से हमला किया। महिला ने कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें