किनौनली डिस्टरी के कार्यालय में चोरी
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी डिस्टलरी इकाई कार्यालय की खिड़की तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर मॉनीटर चुरा लिए। प्रबंधन ने रोहटा थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। डिस्टलरी इकाई के सुरक्षा अधिकारी जग नारायण सिंह ने बताया कि कार्यालय की विंडो तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है।