फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावेज का 20 को रिमांड पर लाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
20 को रिमांड पर लेकर सावेज से पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 19 अगस्त को स्कूटी सवार नसरीन की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने लिसाड़ी गेट निवासी शोएब बिल्लौरी पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर सतीश राय के अनुसार इस केस की विवेचना में कोतवाली क्षेत्र के सावेज और उसके साथी वसीम खटमल का नाम प्रकाश में आया था। सावेज ने पिछले दिनों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने जेल में जाकर सावेज से पूछताछ की और उसे रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में लगाई थी। इंस्पेक्टर सतीश राय के अनुसार कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। उसे 20 सितंबर को 12 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उधर वसीम खटमल ने भी कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई थी, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें