फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। 11 दिन पूर्व एक छात्रा का कार सवार पांच युवकों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लोकेश उर्फ मन्नू के खिलाफ दुष्कर्म व बाकी आरोपियों सचिन, सतेंद्र, रवि, प्रवीण, राहुल सहित एक अन्य के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। पुलिस सतेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं पुलिस ने बुधवार को आरोपी मन्नू को भी गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में केस करे और बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजे। परिजनों ने बताया कि आरोपी उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें