फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मासूम बच्ची पर फेंकी सब्जी की गर्म पतीली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। जवाहर नगर निवासी सुमित पुत्र ओमपाल शटल कोक, रैकेट (चिड़िया, बल्ला) बनाने का काम करता है। वह किराए के मकान में रहता है। उसी मकान में सुनील नाम का एक युवक भी किराए पर रहता है। सुमित ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी का सुनील की पत्नी से विवाद हो गया। इस बीच सुनील गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने गर्र्म सब्जी से भरा बर्तन सुमित के ऊपर फेंक दिया। इस बीच सुमित तो वहां हट गया, लेकिन गर्म सब्जी उसकी एक साल की बेटी के ऊपर गिर गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। यह देख आरोपी सुनील भाग गया। वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। वह करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वह घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें