अपहृत लड़की बरामद, आरोपी फरार
मेरठ। परतापुर के एक गांव से अपहृत लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस के मुताबिक लड़की खुद को बालिग बताकर शादी करने का दावा कर रही है। पुलिस के अनुसार 10 दिन पूर्व लड़की के परिजनों ने एक युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का दावा था कि उनकी बेटी नाबालिग है। लिहाजा पुलिस ने अपहरण में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने बताया कि अपहृत लड़की को परतापुर पुल के पास से बरामद कर लिया है। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वो बालिग है और अपनी मर्जी से उसने शादी कर ली है। पुलिस के अनुसार 164 के बयान के बाद कोर्ट के निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई होगी।