कंकरखेड़ा। नंगलाताशी निवासी बाल किशन पुत्र डालचंद मजदूरी करता है। शनिवार को वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। इस दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सबमर्सिबल, ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।