फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरगढ़ी में कटती मिली बाइक, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल पुलिस ने बुधवार देरशाम शेरगढ़ी से एक युवक को चोरी की कटी हुई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान मौके से ब्रह्म सिंह निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से स्पेलेंडर बाइक के दो इंजन, एक टंकी, तीन पहिए और अन्य सामान बरामद किया। वहीं, नितिन निवासी नारंगपुर परीक्षितगढ़ और मनीष निवासी मायापुरी मेडिकल फरार हो गए। आरोपी ने बताया कि उसने 28 मई को मेडिकल क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। सोतीगंज के एक कबाड़ी को वह सात हजार रुपये में चोरी की बाइक बेचते थे। बाद में कबाड़ी ने कहा था कि सिर्फ बाइक का फोटो मोबाइल पर भेज देना। उसके बाद वह कटी हुई बाइक को ही खरीदेगा। क्योंकि सोतीगंज में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। आरोपी दो माह में एक दर्जन बाइकों को काटकर सोतीगंज में बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें