मेरठ। शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार को दो युवकों ने छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचने पर वहां भीड़ लग गई। जिस पर दोनों युवक छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला मारपीट का है। छात्रा ने पड़ोसी युवकों पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।