फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं का एडीजी ऑफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नोएडा पुलिस के खिलाफ बुधवार को सपा नेताओं ने एडीजी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप है कि प्रशिक्षु दरोगा ने एनकाउंटर बताकर बेकसूर जितेंद्र यादव को गोली मारी है। यूपी पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर प्रमोशन लेने की होड़ में लगी है। जितेंद्र यादव जिम संचालक है। इस मामले में सपाइयों ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। एडीजी ने कहा कि प्रशिक्षु दरोगा जेल चला गया। चार सिपाही सस्पेंड कर दिए हैं। इस मामले की जांच चल रही है। हंगामा करने वालों में सपा नेता अतुल प्रधान, राजदीप विकल आदि सपाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें