फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर कॉलेज छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से कुचलकर छात्रा की मौत
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए स्टूडेंट्स ने हंगामा कर कॉलेज के गेट पर दिया धरना

कॉलेज प्रबंधन पर लगाया मदद न करने का आरोप, कार चालक गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीनगर।
निवाड़ी थाना क्षेत्र में डीजे डेंटल कॉलेज के सामने सड़क पार कर रही एक छात्रा को कार ने कुचल दिया। छात्रा की मौत से गुस्साए स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रबंधन पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और कॉलेज के गेट पर एक घंटे तक धरना दिया। पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत किया और बागपत निवासी आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार सुबह निवाड़ी क्षेत्र के डीजे डेंटल कॉलेज के सामने सड़क पार करने के दौरान बीडीएम तृतीय वर्ष की छात्रा ममता पुत्री श्रीकांत निवासी छपरा, बिहार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। ममता गंभीर घायल हो गई। कॉलेज के छात्रों ने ममता को मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से नाराज कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कॉलेज के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद एक घंटे बाद भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रा को देखने कोई नहीं आया। कॉलेज में मौजूद एंबुलेंस भी मदद को नहीं भेजी गई। छात्र निजी कार से घायल ममता को लेकर अस्पताल पहुुंचे। छात्रों का आरोप है कि यदि ममता को समय से सहायता मिल जाती तो जान बच सकती थी। छात्र करीब एक घंटे तक कॉलेज के गेट पर बैठे रहे। प्रधानाचार्य डा रीना. कुमार ने स्टॉफ व सीनियर छात्रों की मद्द से धरनारत छात्रों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि छात्रों के नहीं उठने पर प्रधानाचार्य ने अपनी भड़ास मीडिया पर भी निकाली। सूचना पर निवाडी थाने के प्रभारी रवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और छात्रों को उचित कार्रवाई का आश्वासन धरने से उठाया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कार चालक धर्मपाल पुत्र शीशपाल निवासी बागपत को गिरफ्तार कर लिया गया है। कॉलेज के एओ डीडी कौशिक ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने ब्रेकर बनवाने के लिए पूर्व में एसडीएम और पीडब्लूडी आफिस में प्रार्थनापत्र भेजा हुआ है। वहां से कोई जवाब नहीं आया है। प्रबंधन की पूरी सहानुभूति ममता के परिवार के साथ है।
विज्ञापन


मेधावी ममता थी इकलौती संतान
ममता के पिता श्रीपाल सिंह किसान परिवार से हैं। ममता मेधावी और टॉपर छात्रों में थी। उसकी सहपाठी छात्राओं का कहना है कि ममता बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार थी। इकलौती संतान होने के चलते ममता के अभिभावकों की सारी आशाएं उसे से जुड़ी हुई थी। ममता का सपना डाक्टर बनकर अभिभावकों के अरमान पूरा करना था।
विज्ञापन


वनवे रोड पर नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
डीजे डेंटल कॉलेज के कैंपस में हजारों विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन कॉलेज के सामने वनवे रोड पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। छात्रों के अनुसार, कॉलेज परिसर के सामने न तो कोई स्पीड ब्रेकर है और न ही कोई साइन बोर्ड लगा है। वनवे होने के चलते पूरे दिन दोनों ओर से वाहन तेज स्पीड में निकलते हैं। कुछ माह पूर्व ही हुए एक हादसे में बीडीएस की छात्रा गंभीर चोट लगने के चलते कोमा में चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें