फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतल गांव में चोरों ने तीन दुकान खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। दांतल गांव निवासी सतीश पुत्र ओम प्रकाश कपड़े सिलने का काम करता है। उसकी गांव में ही मेन सड़क पर दुकान है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार की नकदी, चार सिलाई मशीन, एक पीको मशीन, एक रफू मशीन, चार सिलेंडर चोरी कर लिए। वहीं गांव निवासी मोनू ने बताया कि उसकी टेलीकॉम की दुकान से भी चोर तीन हजार नकद, डिश, एलईडी, टीवी, बल्ब मोबाइल आदि सामान ले गए। इसके अलावा गांव निवासी सोनू ने बताया कि उसकी हलवाई की दुकान है। चोर दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये की नकदी, कढ़ाई, ट्रे और अन्य सामान ले गए। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें