कंकरखेड़ा। न्यू गोविंदपुरी निवासी भारती शर्मा पत्नी अमित शर्मा का अंबेडकर रोड पर बुटीक है। सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर वहां से 8 हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़िता ने तहरीर दी है। वहीं मोहम्मद तालिब पुत्र जहीर अहमद निवासी सदनपुरी ने बताया कि उसकी अंबेडकर रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में सैलून की दुकान है। रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर सामान चोरी करने का प्रयास किया। पीड़ित ने तहरीर दी है।