फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। फाजलपुर निवासी नूर जहां का पति मो. आफाक ड्राइवर है। कुछ दिन पूर्व उन्होंने अपना मकान गिरवी रखकर कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए नूर जहां ने अपने भाई अखलाक निवासी जैदी फार्म से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रविवार शाम वह पैसे लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। फाजलपुर के पास बाइक सवार दो बदमाश महिला से पैसों भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि बैग में 50 हजार रुपये के अलावा कुछ जरूरी कागजात भी थे। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें