फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई जमानत अर्जी पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तहसील में मंडलायुक्त द्वारा की गई छापामारी के दौरान गिरफ्तार हुए नायब नाजिर रण सिंह सहित छह आरोपियों की जमानत पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज ने प्रार्थनापत्र को सुनवाई के लिए एडीजे कोर्ट-1 ट्रांसफर कर दिया। जहां अब आज बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। वहीं, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार एमडीए के तीन इंजीनियरों अमर प्रताप सिंह, एसएन मिश्रा और रविंद्र सिंह की जमानत अर्जी पर भी बुधवार को एंटी करप्शन कोर्ट-2 में सुनवाई नहीं हो सकी। जिस पर आगामी 18 अगस्त की तारीख नियत की गई है। इस मामले की सुनवाई अब स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के न्यायालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें