फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में आधी रात को पंचायत में मारधाड़, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट की खुशहाल कॉलोनी में मायके और ससुराल पक्ष के बीच रविवार आधी रात पंचायत में संघर्ष और फायरिंग हो गई। पिटाई से बेहोश एक युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सद्दीक नगर निवासी फरहीन पुत्र सिराजुद्दीन की शादी ढाई साल पहले समर गार्डन निवासी इमरान से हुई थी। आरोप है कि दहेज उत्पीड़न को लेकर उसे ससुराल से निकाल दिया गया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों की रिश्तेदार सलीम के घर पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों ने थाने पर हंगामा किया। एएसपी कोतवाली रणविजय सिंह के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें