सड़क हादसे में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत
सरधना। गंगनहर पटरी पर नानू पुल के निकट शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल तीन वर्षीय मासूम की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रक व कार की टक्कर लगने से कार सवार मासूम बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए थे। अभी दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं।
मुजफ्फरनगर के शेखपुरा निवासी हसनैन पुत्र तसव्वर शनिवार को अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर सलाहपुर रिश्तेदारी में गया था। कार कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर नानू पुल के सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई थी। हादसे में हसनैन, फाजिल, आयशा, उवैश तथा उजैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को मेरठ के सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान तीन वर्षीय उजैफ पुत्र शहजाद की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों की हालत भी हालत गंभीर बनी हुई हैं। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।