फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

- फलावदा क्षेत्र के एक गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा। फलावदा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती के अनुसार वह दो दिन पूर्व कचरा डालने गांव के बाहर गई थी। आरोप है कि गांव के युवक ने तमंचे से उसे डराकर ईख के खेत में खींचकर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच उसने शोर मचा दिया। आरोपी युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवती के मुताबिक आरोपी युवक लगातार धमकी दे रहा है। बुधवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें