फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष व मोनू हत्याकांड़ के आरोपियों का हुक्का पानी होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीम गठित
विज्ञापन

कंकरखेड़ा/मेरठ। मोनू गुर्जर हत्याकांड में नामजद आरोपी बजरंग व दीपक शातिर अपराधी हैं। गोपी पारिया की हत्या के बदले के बहाने दोनों अपराधी टारगेट बनाकर हत्या कर रहे हैं। दोनों लूटपाट भी करते हैं। पुलिस ने इनकी तलाश में चार टीम गठित की हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एपी मिश्रा के अनुसार छह अप्रैल 2017 को सतीश निवासी गांव कांठ बेगमपुर मुरादाबाद से हाईवे पर चार बदमाशों ने 50 हजार रुपए लूट लिए थे। विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में लूट व हत्या में बजरंग, दीपक, अंकित, सचिन व चंद्रपाल के नाम सामने आए थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी ईशू ने बताया कि बजरंग को शक था कि मोनू गुर्जर, आशीष गुर्जर समेत दर्जनों युवक उनकी मुखबिरी करते हैं। बजरंग उससे बदला लेना चाहता था। गोपी पारिया की हत्या के बाद उसने अनुसूचित जाति के कई युवक अपने गैंग में शामिल कर लिए। जिनको वह भड़काता रहा। ईशू को मोहरा बनाकर मोनू गुर्जर की हत्या कर दी। गांव के कुछ लोग मीटिंग करने की बात कह रहे हैं। जिसमें आरोपी और उसके परिवार का गांव से बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। हालांकि आशीष गुर्जर के बाद भी ऐसा बात सामने आई थी, जोकि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें