फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटौर गांव में बाइक में बुग्गी की टक्कर से दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के देवर ने लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। मटौर गांव में होली की रात ग्राम प्रधान के परिवार और पड़ोसियों में रास्ते में खड़ी बाइक को बुग्गी की टक्कर मारने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों ओर से धारदार हथियार चल गए। इसमें ग्राम प्रधान की मां और भाई घायल हुए। ग्राम प्रधान पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

होली की रात मटौर गांव निवासी सचिन अपने घर के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। बताया कि इसी दौरान ग्राम प्रधान रेखा का देवर बिजेंद्र उर्फ कल्लन भैंसा-बुग्गी लेकर आया और सचिन की बाइक को टक्कर मार दी। सचिन ने विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट हो गई। पड़ोसियों ने छुड़ाने का प्रयास किया परंतु इसी दौरान झगडे़ की जानकारी पाकर ग्राम प्रधान का छोटा देवर गजेंद्र उर्फ गुड्डू व उनकी मां बिशंभरी भी वहां पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद बिजेंद्र उर्फ कल्लन व उसकी मां बिशंभरी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसमें ग्राम प्रधान का देवर एवं सास लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। ग्राम प्रधान पति बबलू ने दौराला पुलिस को हमले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। ग्राम प्रधान के परिवार के गजेंद्र ने पड़ोस के विशाल, पियूष, चीकू, भगत सिंह एवं सचिन के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें