दौराला। पुलिस ने मंगलवार रात मुखबिर से सूचना पाकर अझौता मोड़ से एक महिला को अवैध शराब के साथ दबोच लिया। वहीं, आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम अझौता मोड़ पर एक महिला हरियाणा से लाई शराब की बिक्री कर रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला के पास से पुलिस को हरियाणा से तस्करी कर लाई शराब के 48 पव्वे बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम अझौता निवासी रेखा बताया। एसओ रितेश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला काफी लंबे समय से शराब की तस्करी कर रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।