मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर दो कैदियों को रिहा किया जाएगा। वरिष्ठ अधीक्षक जेल बीडी पांडेय के मुताबिक यूपी की जेलों में बंद 71 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा करना तय हुआ है। इनमें मेरठ जेल में बंद धारा पुत्र चरणसिंह निवासी आंबेडकर नगर ब्रह्मपुरी और विजय पाल पुत्र आशाराम निवासी हरदोई 15 अगस्त को रिहा होंगे। धारा को गैर इरादतन हत्या में 7 साल की सजा हुई थी। सजा पूरी हो चुकी है और आर्थिक दंड का भारत विकास परिषद भुगतान करेगा। विजय पाल को अपहरण के मामले में उम्रकैद हुई थी। कोर्ट में अपील के बाद दस साल की सजा हुई थी। उसकी भी सजा पूरी हो चुकी है। जुर्माना माफ कर दिया गया है। वहीं, जेल में खराब आचरण के चलते कैदी संजय, वेदपाल उर्फ छंगा, आभास और चीनू निवासी मेरठ को आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। ब्यूरो