मेरठ। दिल्ली की एक युवती ने परतापुर क्षेत्र के एक शादीशुदा व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुराचार के आरोप में केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर जीएस त्रिपाठी के अनुसार युवती का आरोप है कि परतापुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से उसकी दिल्ली में मुलाकात हुई थी। उसने खुद को अविवाहित बताया और उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रहा और संबंध बनाए। बाद में पता चला कि वो पहले से ही शादीशुदा है। इंस्पेक्टर के अनुसार युवती आरोपी को खुद पकड़कर थाने लेकर आ आई थी। उसकी तहरीर पर दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया लेकिन बाद में पता चला कि उस युवती ने कुछ दिन पूर्व महिला थाने में भी शिकायत की थी। लेकिन बाद में समझौता हो गया था। इसलिए ये केस महिला थाने ट्रांसफर कर दिया जाएगा।