फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। पति के एक्सीडेंट की सूचना देकर पड़ोसी युवक ने एक तांत्रिक समेत चार लोगों के साथ महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। महिला की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एक महिला ने एसएसपी के यहां शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके पति कार चालक हैं। वो 28 जून को गाड़ी लेकर नोएड़ा गए थे। 30 जून की दोपहर को उनका पड़ोसी शशांक उर्फ सोनू और तांत्रिक हाजी मोबीन निवासी श्याम नगर लिसाड़ी गेट और एक अन्य कार चालक उसके घर आए और बताया कि उसके पति का नोएडा में एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने अपने साथ नोएड़ा चलने को कहा। उसने पति का फोन मिलाया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। क्योंकि उसके पति का शशांक के साथ काफी उठना बैठना था इसलिए वो उनकी बातों पर भरोसा करके उनके साथ कार में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि परतापुर फ्लाई ओवर पर शशांक ने कहा कि सड़क पर उनके मामा खडे़ हैं। उसने कार रुकवाई और उन्हेें भी कार में बैठा लिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने उसके मुंह पर रुमाल रख लिया और और उसे बंधक बनाकर ले गए । उसे जब होश आया तो वो एक कमरे में बंद थी। आरोप है कि दो जुलाई की रात को शशांक ओर तांत्रिक मोबीन ने उसपर पिस्टल तान दी और धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि यदि उसने पुलिस या किसी को बताया तो वे उसे और उसके पति की हत्या कर देंगे। वो किसी तरह उनके चुंगल से छूटकर आई और ब्रह्मपुरी पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की तो उसने एएसपी के यहां शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि महिला पानीपत में दुष्कर्म की बात कह रही है लेकिन उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। उसका मेडिकल भी कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

खास बातें:
पति के एक्सीडेंट की सूचना देकर कार में अगवा कर ले गया पड़ोसी युवक और तांत्रिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें