कंकरखेड़ा। रोहटा रोड पर बीते 20 दिनों में एक दर्जन से ज्यादा घरों में चोरी हो चुकी हैं। समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र सौंपा है। पत्र के अनुसार रोहटा रोड कंकरखेड़ा व टीपी नगर दोनों थाना क्षेत्रों की सीमाओं में आती है। दोनों थाना क्षेत्रों की सीमाओं में स्थित कई घरों में लाखों रुपये की चोरी हो चुकी है। बुधवार रात भी गगन विहार में चोर आ घुसे। दरवाजा खुलवाने के लिए कई लोगों के दरवाजे भी खटखटाए। गनीमत रही कि किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बीच कॉलोनी में जाग पड़ गई। जिसके बाद चोर फरार हो गए। चोरी की लगातार हो रही वारदातों से लोगों में खौफ और रोष है।