अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बिजनौर जनपद के निरपुर गांव निवासी रफत अपनी कार से पत्नी और बच्चों के साथ सोनीपत स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह मेरठ-बागपत मार्ग पर टटीरी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बचे। चालक ट्रक को लेकर फरार हो गए। ब्यूरो