फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर को मिला गनर, अब जाएगा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के सोहरका दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे हत्यारे की तलाश शुरू कर दी। मृतक भोलू के बेटे वीर को एसएसपी ने गनर दे दिया है। वहीं, जेल में बंद हत्यारोपी दोनों भाइयों को दूरदराज की अलग-अलग जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

24 जनवरी 2018 को सोहरका गांव में हत्या के चश्मदीद गवाह भोलू व उसकी मां निछत्तर कौर की सरेआम हत्या हुई थी। सोहरका गांव में भोलू की पत्नी और चश्मदीद गवाह कंचन चौधरी अपने दो मासूम बच्चों के साथ रहती है। बुधवार को कंचन ने एसएसपी से मिलकर बताया था कि दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी फरार है। उसे आरोपियों से जान का खतरा है। इसके चलते उसका पांच साल का बेटा वीर स्कूल नहीं जा रहा है। एसएसपी ने कंचन की सुरक्षा में लगे दोनों गनर को बुलाया।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि एक गनर वीर के साथ रोजाना स्कूल बस में जाया करेगा। एसएसपी ने इस परिवार की सुरक्षा में डेढ़ सेशन पीएसी घर पर तैनात की हुई है। एसएसपी ने कंचन को भरोसा दिलाया कि तीसरे हत्यारे की तलाश जारी है। जिला जेल में बंद हत्यारोपी भाइयों मालू उर्फ सौबिर और मांगे उर्फ विनय को दूरदराज की जेलों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें