मेरठ। बिजनौर निवासी एक युवती ने तांत्रिक समेत तीन युवकों पर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बिजनौर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसे पता चला कि मेरठ में महिला एसएसपी है और वहां तुरंत शिकायत सुनी जाएगी इसलिए वह मेरठ पहुंची।
पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोस के एक तांत्रिक का उसके घर पर काफी समय से आना-जाना था। तांत्रिक ने परिजनों को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक उसे अपने घर में ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में दो अन्य आरोपी भी बुला लिए। पीड़िता का आरोप है कि कई साल तक आरोपी उसके साथ गलत काम करते रहे। शिकायत के बावजूद बिजनौर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवती कभी अपना पता लिसाड़ी गेट तो कभी बिजनौर का बताने लगी।