मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित के-ब्लॉक में विगत एक मार्च को होली की शाम हुई पीएसी के दरोगा बृजपाल सिंह की पत्नी सुमन की हत्या के केस में पुलिस ने शास्त्रीनगर निवासी नितिन को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला के अनुसार नितिन हत्या की साजिश रचने का आरोपी है। उस पर दस हजार का इनाम था। सुमन की हत्या के बाद ही आरोपी नितिन की बाइक से मीरापुर के गुम्मा गांव में एक कुख्यात के घर पर रुपये थे। पुलिस ने नितिन की बाइक भी बरामद कर ली है।