फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद 15 सौ में बेच दिया था मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मावत देखने के लिए बन गए लुटेरे
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाने के पास 21 जनवरी को महिला से मोबाइल और पर्स लूट की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसओ लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं, जिनमें दो जैदी फार्म के हैं, जबकि एक सराय बहलीम का है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि महिला से फोन छीनने के बाद 15 सौ रुपये में बेच दिया था। उन्होंने फिल्म पद्मावत देखने के लिए लूट का प्लान बनाया था। तीनों आरोपियों को शनिवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें