फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी के जवान को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गणतंत्र दिवस से पहले कैंट एरिया स्थित डोगरा मंदिर परिसर में सोमवार तड़के 3:45 बजे सनसनीखेज वारदात हो गई। तीन संदिग्ध युवक मंदिर में घुस गए। पहरे पर मौजूद सेना के जवान ने उन्हें ललकारा तो उस पर गोलियां चला दीं। जिसमें एक गोली जवान के कंधे से पार हो गई, जबकि तीन गोलियां बराबर से निकल गई। घायल जवान को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदिग्ध युवकों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कैंट स्थित डोगरा मंदिर परिसर में सेना का जवान हरविंद्र सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी नूरपुर मसूरी गाजियाबाद पहरा ड्यूटी पर था। इस दौरान हथियारबंद तीन बदमाश मंदिर परिसर में घुसे थे। गोली लगने के बावजूद सेना के जवान ने एक युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उसके साथी उसे छुड़ाकर ले गए। कैंट में जवान को गोली लगते ही सूचना पर सेना और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। संयुक्त रूप से कैंट इलाके में संदिग्धों की तलाश में कांबिंग की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस का यह दावा
एएसपी कैंट सतपाल सिंह का दावा है कि मंदिर परिसर में आरओ वाटर सिस्टम लगा हुआ है। तीनों बदमाश आरओ सिस्टम को उतारकर ले जा रहे थे। तभी जवान हरविंद्र ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। उसके साथियों ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली जवान को लगी। जवान की हालत ठीक है। केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
- डोगरा मंदिर परिसर में सोमवार तड़के सनसनीखेज वारदात
- पहरा दे रहे सेना के जवान के ललकारने पर चला दी थी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें