फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। नंगलाताशी निवासी अभिषेक पुत्र जोगिंद्र और सौरभ पुत्र करनवीर बीए के छात्र हैं। दोनों आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहे हैै। इसके लिए मार्शल पिच मैदान में दौड़ लगाने जाते हैं। वहां पर कुछ युवक क्रिकेट खेलते हैं। दो दिन पूर्व मैदान में अभिषेक और सौरभ का उक्त युवकों से विवाद हो गया। युवकों ने दोनों पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार को दोनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं घायलों के चाचा किसान नेता नरेश नंगला ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी सन्नी व सूर्या पुत्र ओम प्रकाश निवासी रामनगर और 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें