फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष हत्याकांड़ का मुख्यारोपी मोनू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। पीयूष चौधरी की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई ईंटें भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

गांव दबथुवा निवासी पीयूष चौधरी की 29 सितंबर को उसके दोस्त, मोनू, रोहित, अजय व सचिन ने ईंटों से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को हिंडन नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी अजय व रोहित को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हिंडन नदी से शव को बरामद किया था। वहीं मोनू और सचिन फरार चल रहे थे। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार शनिवार को मोनू चौधरी उर्फ दीपांशु निवासी गांव मढ़ी थाना रोहटा को सरधना फ्लाई ओवर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। वहीं चौथा आरोपी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सचिन चौधरी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें