एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
मेरठ। लिसाड़ीगेट के अबरार नगर निवासी मोहम्म्द जकी पुत्र याकूब ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा कि एक महिला फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। थाना पुलिस और सीओ कोतवाली से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस भी उसका उत्पीड़न कर रही है। एसएसपी ने जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।