बंद भट्ठे से ईंटें लूटी, रिपोर्ट
खरखौदा। कूड़ी गांव से बंद पडे़ भट्ठे से ग्रामीणों ने मालिक के सामने ही ईंटे लूट लीं। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हापुड़ के मधुबन कालोनी निवासी राजीव चौधरी ने गांव कूड़ी के जंगल में ईंट भट्ठा चला रखा था, लेकिन भट्ठे का किरायानामा 2018 तक होने के कारण भट्ठे को उखाड़ना पड़ा। सभी मलबा निकला लिया था, लेकिन बेटे की शादी होने के कारण मलबे की करीब 20 हजार ईंट वहां से नहीं उठाया पाया। 12 मार्च को पीड़ित को सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण ईंटें ले जा रहे हैं। इसके बाद वह अपने साथी नगेंद्र पुत्र अनूप सिंह निवासी नगला सिंभावली हापुड़ के साथ मौके पर पहुंचा। मौके पर टैक्टर ट्राली में गांव कूड़ी निवासी राजबीर पुत्र दलपत, उसका बेटा बोबी, राजबीर का भतीजा बिजेंद्र पुत्र गिरवर ईंट भर रहे थे। आरोप है कि जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो आरोपी ग्रामीणों ने गाली गलौज की और ईंट ले गए।