फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक से 250 किलो नशीला पदार्थ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली रोड पर सीएनजी पंप के पास मिनी ट्रक से उतारे जा रहे थे बोरे
विज्ञापन

- भांग के ठेके की आड़ में माधवपुरम का सलाउद्दीन कर रहा है तस्करी
- ऑन डिमांड होती है शहर में सप्लाई, दो आरोपी मौके से गिरफ्तार
मेरठ। शहर में नशीले पदार्थों की ऑन डिमांड सप्लाई हो रही है। टीपीनगर पुलिस ने दिल्ली रोड से 250 किलो डोडा (नशीला पदार्थ) बरामद कर इसका खुलासा किया है। मौके से दो आरोपी पकड़े गए। पुलिस मुख्य आरोपी माधवपुरम निवासी सलाउद्दीन की तलाश में है, जो भांग के ठेके की आड़ में लंबे समय से तस्करी करता आ रहा है।
सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार देर रात वह और इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम दिल्ली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। सीएनजी पंप के पास मिनी ट्रक से बोरे उतारे जा रहे थे। शक होने पर उन्होंने बोरों के बारे में पूछा तो मिनी ट्रक चालक सकपका गया। बोरों की जांच की तो पता चला कि उसमें डोडा भरा हुआ है। मिनी ट्रक चालक सोनू निवासी नंगला शेखू इंचौली हाल पता गांव रिझानी परतापुर और मिनी ट्रक के मालिक अमित निवासी गांव धंजू पल्लवपुरम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

लोनी बॉर्डर से पहुंचा डोडा
सीओ के अनुसार अमित ने पूछताछ में बताया कि माधवपुरम निवासी सलाउद्दीन ने लोनी बॉर्डर दिल्ली से माल मंगवाने के लिए मिनी ट्रक दस हजार रुपये में बुक किया था। बताया था कि कुछ बोरे हैं उनमें सामान भरा है। वहां पहुंच जाना उसके बाद सामान मिनी ट्रक में रख दिया जाएगा। इस सामान को दिल्ली रोड और ब्रह्मपुरी में उतारना है।
वेस्ट यूपी और उत्तराखंड तक फैला है जाल
सीओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि सलाउद्दीन का दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के पास भांग का ठेका है। लेकिन भांग के ठेके की आड़ में डोडा सप्लाई होता है। गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में भी डोडा सप्लाई किया जाता है। बरामद 250 किलो डोडे की कीमत बाजार में करीब छह लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

ढाबों पर भी होता है सप्लाई
पूछताछ में पता चला कि डोडा गढ़ रोड और दिल्ली रोड के ढाबों पर सप्लाई होता है। सलाउद्दीन ने अमित से कहा था कि कुछ सामान रात के तीन बजे एनएच-58 पर मोदीपुरम में बताए स्थान पर उतारना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें