घर से निकालने का आरोप
गंगानगर। आजाद नगर निवासी प्रेम कुमार ने गंगानगर थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि 11 साल से किराए के मकान में रह रहा है। शनिवार सुबह ईशापुरम निवासी मकान मालिक ने बिना किसी सूचना के मकान से निकाल दिया। आरोप है कि 20-25 लोगों ने उसे बंधक बनाकर सामान बाहर फेंक दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।