चोरी की एलसीडी के साथ पकड़ा
मेरठ। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि पुलिन ने माधवपुरम सेक्टर तीन के गेट के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। ये बोरी में एलसीडी लेकर जा रहा था। शक होने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने सेक्टर तीन के एक मकान से इसे चोरी किया था। उसने अपना नाम आशीष निवासी माधवपुरम बताया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।