मेरठ। शॉप्रिक्स मॉल में खरीददारी को आए एक युवक की कार रविवार रात सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस के पास से चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। मोहल्ला करम अली कोतवाली निवासी नईम ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे मॉल में वैगनआर कार से आया था। 10:40 बजे वह मॉल से निकला तो कार चोरी हो चुकी थी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के अनुसार फुटेज के अनुसार कार में आए कुछ युवक ही कार चोरी कर ले गए हैं। कार का नंबर साफ नहीं है। फुटेज निकलवाई जा रही है।