फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के नाम पर किराना स्टोर में घुसी पुलिस, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ईदगाह गोल्डन कालोनी लिसाड़ी गेट में आदिल का किराना स्टोर है। रविवार रात छह पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और किराना स्टोर में चरस, गांजे की पुड़िया बेचने की बात कहकर तलाशी की बात कही। आरोप है कि आदिल के विरोध करने पर पुलिस ने गालीगलौज कर दी और चरस की एक पुड़िया दुकान से मिलने का दावा किया। आसपास के लोगों ने एसओ लिसाड़ी गेट को इसकी सूचना दी। लोगों ने सोमवार को एसपी सिटी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

बेलगाम कार ने कई को घायल किया
मेरठ। गोलाकुआं पर रविवार रात तेज रफ्तार आई-20 कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। लोगों ने घेराबंदी कर कार रोककर आरोपी चालक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। कार की चपेट में आकर कोटला निवासी रिक्शा सवार असलम के सिर में गंभीर चोट लगी। उसके बाद कार चालक ने एक बाइक में टक्कर मारकर चांद और उसके साथी को घायल कर दिया। बाद में कार एक ऑटो से जा टकराई। आरोपी ने बताया कि कार के अगले पहिए में पंचर हो गया था। बाइक को बचाने में कार टकराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें