फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के लव मैरिज करने पर हुई थी लाइब्रेरियन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा/मेरठ। हाइवे पर लाइब्रेरियन अनंगपाल सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या का कंकरखेड़ा पुलिस ने दो माह बाद खुलासा किया है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार अनंगपाल के बेटे द्वारा लव मैरिज करने की रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया था। इस मामले में अनंगपाल के समधी और समधी के भाई को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपियों की अभी तलाश है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार मूल रुप से बड़ौत के वाजिदपुर गांव निवासी अनंग पाल सिंह (57) पुत्र रणवीर सिंह दिल्ली के एक स्कूल में लाइब्रेरियन थे। वर्तमान में पल्लवपुरम में परिवार सहित रह रहे थे। 11 दिसंबर 2017 को अनंगपाल के भाई अजयपाल सिंह ने थाना कंकरखेड़ा पर अनंगपाल के समधी वाजिदपुर बड़ौत निवासी सुरेंद्र, सुरेंद्र के भाई इंद्रपाल पुत्र रघुवीर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि 11 दिसंबर की सुबह उनके भाई अनंगपाल की नेशनल हाइवे स्थित जिटौली कट के सामने नामजद आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
यह बताया हत्या का कारण
पुलिस के अनुसार अनंगपाल का इकलौता बेटा दिनेश और तीन बेटियां हैं। दिनेश नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) में एलडीसी क्लर्क है और उसकी पोस्टिंग गुवाहाटी (असम) में है। दिनेश का वाजिदपुर निवासी मधु से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे मधु के पिता सुरेंद्र और अन्य परिजन नाराज थे। लेकिन विरोध के बावजूद दिनेश ने करीब तीन साल पूर्व मधु से लव मैरिज कर ली थी। दंपति से दो साल का बेटा भी है। तभी से दिनेश के ससुराल वाले अनंगपाल के परिवार से रंजिश रखते थे और इसी रंजिश में अनंगपाल की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

नाक की खातिर की हत्या
पुलिस के अनुसार दिनेश के प्रेम विवाह करने के बाद करीब तीन साल पूर्व अनंगपाल गांव छोड़कर पल्लवपुरम मेरठ शिफ्ट हो गए थे। यहां वह पत्नी राकेश देवी के साथ रह रहे थे। जबकि दिनेश भी पत्नी के साथ असम चला गया था। लेकिन दिनेश के ससुराल वालों ने अनंगपाल को भुगत लेने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार पूछताछ में दोनों हत्यारोपियों ने कबूल किया है कि अनंगपाल की हत्या को नाक की खातिर अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

खास बातें
11 दिसंबर की सुबह हाइवे पर हुई थी वारदात, नामजद हत्यारोपी समधी समेत दो गिरफ्तार
बेटा कैग में एलडीसी क्लर्क, प्रेम विवाह के बाद ही छोड़ दिया था गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें