फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.90 लाख की लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड पर 26 दिसंबर की सुबह मल्टीनेशनल फूड कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ से हुई 8.90 लाख रुपये की लूट का बृहस्पतिवार को एसपी सिटी ने खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना में विकास पुत्र ताराचंद निवासी शिवकुंज, टीपीनगर को गिरफ्तार किया गया है। उसका पिता संविदा पर रोडवेज में ड्राइवर है। इंटर पास विकास लूट के पैसों से अपना व्यापार शुरू करना चाहता था, जो डेढ़ माह पूर्व इस फर्म में बतौर डिलीवरी मैन काम कर चुका था। विकास को जानकारी थी कि फर्म के कर्मचारी रोजाना करीब 15 लाख रुपये तक का कैश जमा करने बैंक जाते हैं। विकास ने एक दिसंबर को नौकरी छोड़ दी थी। पूरी प्लानिंग के साथ उसने लूट को अंजाम दे डाला। उसके कब्जे से लूट की रकम में से 1.17 लाख रुपये व एक तमंचा बरामद किया गया है। लूट में शामिल रहे कपिल निवासी भोला रोड और दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें