श्यामनगर में दो पक्षों में मारपीट, पथराव
मेरठ। लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी शोएब की पत्नी सारिया रविवार शाम घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी युवक ने उसको अपशब्द कह दिए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गये और मारपीट हो गई। आरोपी पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। मारपीट में सारिया, अंजुम और चांद घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराकर घायलों को अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। शोएब ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।