कंकरखेड़ा। गोविंदपुरी निवासी कविता रानी हाईवे स्थित एक स्कूल में शिक्षिका हैं। शुक्रवार को वह स्कूल से स्कूटी द्वारा घर लौट रही थीं। डिफेंस एंकलेव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पर्स लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने रानी को धक्का भी दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं। पीड़िता ने तहरीर दी है। वहीं उज्ज्वल पुत्र भारत निवासी डिफेंस एंकलेव ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ा हुआ मोबाइल पर बात कर रहा था। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल झपटकर फरार हो गए। उज्ज्वल ने बताया कि वह बीटेक कर रहा है। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है।