मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के रजबन बाजार में बृहस्पतिवार को एक गोवंश को जहर देकर मार दिया गया। इसकी जानकारी पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता राहुल जैन समेत दर्जनों लोगों ने हंगामा कर दिया। सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने राहुल जैन से तहरीर लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। गोवंश को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।