मेरठ। जीरो माइल पर शनिवार रात पेट्रोल पंप पर मारपीट हो गई। पेट्रोल पंप कर्मियों ने लूट की सूचना यूपी-100 पर दी। कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। जिसकी जानकारी लगने पर एसएसपी ने तुरंत लालकुर्ती थाना पुलिस को भेजा। पुलिस का दावा है कि पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और जबरन तेल डालने लगे। इसका विरोध करने पर युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। मामला सिर्फ मारपीट का था। लूट की सूचना फर्जी दी हैं। पुलिस ने भी मौके पर जांच की है।