फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल से लूटी कार शास्त्रीनगर में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर ए ब्लॉक में रविवार को लावारिस हालत में स्विफ्ट कार खड़ी मिली। मौके पर पहुंचे एसओ मेडिकल मो. असलम कार को थाने ले गए। जांच में पता चला कि शनिवार को बदमाशों ने कार को लूटा था। एसओ ने बताया कि रात में कार मालिक भी थाने पहुंचे। लेकिन करनाल में लूट का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। जिसके चलते पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि जिस तरह से बदमाशों ने ए ब्लॉक जैसी पॉश कालोनी में कार खड़ी की है, उससे बदमाश यहीं के भी हो सकते हैं, जिन्होंने कार लूटी थी। पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें